अपराध : लकड़ी ठेकेदार समेत दो के खिलाफदर्ज हुई रिपोर्ट
Mon, Apr 28, 2025
भगवंतनगर (उन्नाव) थाना बिहार के गौरा गांव निवासी शिव प्रकाश बाजपेयी उन्नाव शहर में अपने परिवार के साथ रह वकालत करते है। शिव प्रकाश बाजपेयी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके पैतृक ग्राम गौरा में पैतृक कृषि भूमि लगभग 11 बीघे है। जिसमें लगभग 5 बीघे पर यूके लिप्टस (6-7 वर्ष पुराने) के पेड़ व करीब 40 नीम के पुराने पेड़ खड़े थे। उनको अपने 4 भाइयों में, उक्त पूरी कृषि भूमि के सापेक्ष लगभग 2-12 (ढाई) बीघे की फसल की हिस्सेदारी है, को लकड़ी ठेकेदार आविद पुत्र मदन निवासी ग्राम हड़हा, थाना अचलगंज जिला उन्नाव द्वारा बिना मुझसे मिले या जानकारी दिये ही मेरे एक भाई सूर्यप्रकाश उर्फ राजू पुत्र स्व. गंगा प्रसाद निवासी ग्राम गौरा के साथ साजिश करके यूके लिप्टस की पूरी कच्ची फसल व उक्त नीम के पेड़ (कीमती लगभग 5 लाख रुपये), को राज्य की नीतियों के विरुद्ध चोरी से विगत फरवरी के पहले पखवारे में कटवाकर उठा ले गये हैं। मेरे द्वारा थाना बिहार में दो बार तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई परन्तु मुकदमा दर्ज नही हुआ। लेकिन अब पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लकड़ी ठेकेदार आविद व भाई सूर्य प्रकाश के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पहलगाम : पहलगाम हमले पर विधानसभा अध्यक्ष का बयान, सेना पर पूरा भरोसा
Sun, Apr 27, 2025
उन्नाव। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शनिवार को उन्नाव पहुंचे जहां उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी यात्रा रद्द कर दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक की। गृहमंत्री अमित शाह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। महाना ने कहा कि सरकार आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। बता दे कि विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान को अब सबक मिलना शुरू हो गया है। भारत पहले से कहीं
ज्यादा सशक्त और आत्मनिर्भर है। उन्होंने कहा कि सेना और सुरक्षा बलों पर पूरा भरोसा है। दोषियों को सजा जरूर मिलेगी। महाना ने कहा कि भारत के सख्त रुख से पाकिस्तान
बौखलाया हुआ है। उनके बयानों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। सरकार आतंकवाद को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
अपराध : कोर्ट के निर्देश पर सुसंगत धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
Sun, Apr 27, 2025
बीघापुर, उन्नाव। पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में जानलेवा हमला लूटपाट सहित मारपीट किए जाने को लेकर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में किया मुकदमा पंजीकृत बारा सगवर थाना क्षेत्र में थाना बिहार के अंतर्गत ग्राम पर परसंडा निवासी शिवकुमार पुत्र जय गोविंद की पुरानी रंजिश को मानते हुए ग्राम परसंडा निवासी रज्जन पुत्र रामकुमार रमन पुत्र रामकुमार बबली उर्फ राधा पत्नी रमन सुमन पत्नी रंजन उत्तम पुत्र राजन तीन फरवरी 2025 को बैंगुलाल खेड़ा के पास रास्ते में पीछा करते हुए गड़ा बंदी कर जबरन रोक लिया वही गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे विरोध करने पर रंजन व रमन दोनों आक्रोशित होकर धारदार चाकू निकालकर जानलेवा
हमला कर दिया जिससे शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया बबली उर्फ राधा ने प्रार्थी की जेब से 2400 छीन ली व मरणासन्न स्थिति में छोड़ दिया कुछ राहगीरों ने जान की परवाह न करते हुए बचाया रात में सुमन पत्नी रंजन व उत्तम पुत्र राजन रमन पुत्र रामकुमार बबली उर्फ राधा और रमन 2 अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर प्रार्थी की बहन सपना पत्नी रविंद्र कुमार को घर में अकेला देखकर अभियुक्तगण गाली गलौज करते हुए दारू पीकर
घर में घुसकर कीमती सामान्य तोड़फोड़ की व आग लगा दी पड़ोसियों ने आग को बुझाया व अभद्र भाषा गाली गलौज किया जान से मार क देने की धमकी दी कहा गांव छोड़कर भाग जाओ नहीं जान से मरवा देंगे प्रार्थी ने इसकी शिकायत आला अधिकारियों से की परंतु कार्रवाई न होने पर न्यायालय के आदेश पर जानलेवा हमले सहित लूटपाट व मारपीट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ।