अपराध : पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर परिवार जनों को पीटा
Sun, Apr 27, 2025
सुमेरपुर, उन्नाव। पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर महिलाओं को लाठी डंडों से जमकर पीटा कई लोग जख्मी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया
बिहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रजानगर (नटवरगंज) चौकी पाटन निवासी शालू पुत्र रखूं उर्फ शाहिद ने थाने में तहरीर देकर कहा कि पुरानी रंजिश को लेकर रबी पुत्र पुत्तन समी व पुत्तन शमी पुत्र बिशुन बाज व पुत्तन मेरे घर दरवाजे पर लाठी डंडा लेकर आए और घर में घुसकर लाठी डंडा व लात घुसो से मुझको वह मेरी बहन रहीसुन और सबीना को जमकर पीटा जिससे गंभीर चोटें आई आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए तब यह व्यक्ति हाथ पैर तोड़ देने की व भद्दी भद्दी गलियां देते चले गए तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
अपराध : फाँसी लगाकर युवक नें की आत्महत्या
Sun, Apr 27, 2025
।
बारा सगवर थाना क्षेत्र के गांव पिथई खेड़ा में 22 वर्षीय युवक ने शुक्रवार की देर रात घर में रस्सी से लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना पर शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पिथई खेड़ा निवासी जगतपाल का 22 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार अपने पिता के साथ ही घर में रहता था। अपने बड़े भाई प्रदीप के साथ ट्रैक्टर चलाता था। शुक्रवार रात 9 बजे खाना खाने के बाद सन्दीप अपने कमरे में सोने चला गया रात में कमरे में खटपट की आवाज सुनकर घर पर में ही रहने वाली चचेरी बहन रात में उठी और संदीप के कमरे के किवांड अधखुले देखा तो कमरे में झांक कर देखा तो संदीप रस्सी से कुंडे से लटका था। रात में चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद घर में मौजूद मां सुनीता देवी का रो रो कर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची बारा सगवर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि परिजनों द्वारा किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है जांच में भी कोई बात विवाद की बात सामने नहीं आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
अपराध : सड़क किनारे लटकते विद्युत तार दे रहे बड़े हादसे को दावत
Fri, Apr 25, 2025
बीघापुर, उन्नाव। सड़क के किनारे लटकते विद्युत तार नंगे तार सड़क के ऊपर से गुजर रहे हैं तारों में सपोर्ट नहीं होने के कारण कोई हादसा घटित हो सकता है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी गण मौन है तहसील बीघापुर मुख्यालय पाटन से 6 किलोमीटर दूर सुमेरपुर बक्सर मार्ग के किनारे सुमेरपुर तिराहा से मात्र 50 मीटर दूर पर ग्राम न्यायालय से लेकर बाबू जयशंकर महाविद्यालय तक पोल विद्युत तार बहुत ही नीचे लटक रहे हैं वही विद्युत लाइन तार सड़क से इस पार से पार गए हैं लेकिन उनके नीचे किसी प्रकार की जाली व सपोर्ट नहीं दिए जाने के कारण तार टूटने का खतरा लगा तार बना रहता हैं कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है रोड फतेहपुर से बक्सर होते हुए बिहार मौरावां लखनऊ तक जाती है हजारों वाहन - प्रतिदिन आते जाते हैं लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण किसी भी कोई समय कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है।