Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ : लखनऊ में ATS अफसर बनकर दंपती से 90 लाख ठगे

Munesh Kumar Shukla Tue, Feb 17, 2026

एटीएस का जाल बिछाकर दंपती से 90 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दंपती को आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी देकर बंधक बना लिया और 12 दिनों में आरटीजीएस के माध्यम से रकम ट्रांसफर करवा ली। गिरोह 3 प्रतिशत कमीशन पर फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराता था।

डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित ने बताया कि 26 जनवरी 2026 को आलमबाग निवासी राकेश बाजपेई की पत्नी वीना बाजपेई के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एटीएस मुख्यालय का इंस्पेक्टर रंजीत कुमार बताया। उन्होंने दंपती को आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लगाकर गिरफ्तारी की धमकी दी। इसके बाद सिग्नल ऐप डाउनलोड कराया गया और अजय प्रताप श्रीवास्तव नामक व्यक्ति ने भी खुद को एटीएस अधिकारी बताकर संपर्क किया। आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट के फर्जी आदेश और सीजर दस्तावेज दिखाकर कहा कि खातों की जांच के लिए रुपए अलग खातों में ट्रांसफर करना होगा। दबाव में आकर दंपती ने 29 जनवरी से 9 फरवरी के बीच अलग-अलग खातों में करीब 90 लाख रुपए भेज दिए। बाद में 11 लाख रुपए और मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान पिपराइच गोरखपुर निवासी मयंक श्रीवास्तव (24), निवाड़ी गाजियाबाद निवासी इरशाद (23) और प्रेम नगर मुंडका दिल्ली निवासी मनीष उर्फ आकाश (24) के रूप में हुई।