: माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रमुख सचिव ने जारी किये विवेचक हेतु नये निर्देश
Tue, Sep 6, 2022
लखनऊ
माननीय उच्च न्यायलय के आदेशानुसार प्रमुख सचिव ने विवेचना अधिकारी हेतु अब विवेचना के समय निम्नलिखित नियम बना दिए है इसका अच्छरतः पालन अनिवार्य है ।
कमेटी का फैसला-
1- शव विच्छेदन व चोट, की रिपोर्ट या पूरक चिकित्सा रिपोर्ट हस्त लिखित न होकर टाइप होगी।
2-शव विच्छेदन के दौरान शवों के डी एन ए फिंगर प्रिंट,के शैंपल अनिवार्य रुप से लिए जायेंगे।साफ्टवेयर विकसित किया जाएगा।
3-बंदूक की गोली लगने की स्थिति में पूरे शरीर का नहीं केवल जहां गोली लगी है उसी अंग का एक्सरे किया जायेगा।
4-शव विच्छेदन के दौरान चोटों की रंगीन फोटोग्राफ ली जायेगी।इसे केस डायरी का हिस्सा बनाया जायेगा।
5-केस डायरी में अनुक्रमणिका अंकित होगी।
6-चार्जशीट के साथ विवेचना का सारांश लिखा जायेगा।
7-अभियोगों के पर्यवेक्षक अधिकारी उचित व प्रभावी पर्यवेक्षण करेंगे।केवल डाकघर जैसा बर्ताव नहीं करेंगे।
8-पुलिस रिपोर्ट यथाशीघ्र अदालत में पेश होगी। अपने पार लंबे समय तक नहीं रखेंगे।
9-जिसमे आरोप पत्र दाखिल हो, आगे विवेचना अनुमति लेकर की जायेगी।
10-जहा गवाहों का बयान आडियो वीडियो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम में दर्ज है को केस डायरी का हिस्सा बनाया जायेगा।सी डी,पेन ड्राइव अदालत में पेश होगी।
11-केस डायरी का फांट साइज बढ़ाया जायेगा।
12-इलेक्ट्रानिक सबूत मामले में साक्ष्य अधिनियम की धारा 65बी का पालन होगा।
13-पर्यवेक्षकीय अधिकारी सघन पर्यवेक्षण करेंगे.
14-प्रत्येक जिले में संयुक्त निदेशक अभियोजन की अध्यक्षता में विधि प्रकोष्ठ स्थापित हो, जो विवेचकों को कानून की अद्यतन जानकारी देता रहे।
15-तकनीकी व अन्य विभागों की सहायता ली जाय।
: प्रधानमंत्री मोदी ने लालकिले से फहराया तिरंगा
Mon, Aug 15, 2022
नई दिल्ली
आज स्वतंत्रता के 75वर्ष पूरे होने पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले से तिरंगा फहराते हुये देश को सम्बोधित किया ।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज हमारा देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है।
आज का भारत देश 1947 के बाद अपने पैरों पर खड़ा होकर एक मजबूत राष्ट्र बन चुका है ।देश गांवों में भी जिस प्रकार फाईबर केबल के द्वारा इंटरनेट की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है वह आने वाले दिनो में भारत की ब्यवस्था को और मजबूत करेगी।
हिन्दूस्तान आज विश्व में अपनी मजबूत और शक्तिशाली ब्यवस्था के दम पर अपने आपको सशक्त साबित करने में सफल रहा है।
कोरोनो जैसी महामारी के बाद भी देश उसी मजबूती के साथ खड़ा है
प्रधानमंत्री मोदी जी ने जय जवान जय किसान जय विज्ञान में आजादी के अमृत महोत्सव में आगे बढ़ाते हुये नारा दिया जय अनुसंधान
जय जवान जय किसान जय विज्ञान जय अनुसंधान
: संसद का मानसून सत्र आज हुआ समाप्त
Tue, Aug 9, 2022
दिल्ली
:
संसद का मानसून सत्र आज हुआ समाप्त
22 कार्य दिन की जगह 16 दिन में ही संसद की कार्यवाही हुई स्थगित
मानसून सत्र में कुल 7 बिल लोकसभा और 5 बिल राज्यसभा में हुए पास, दोनों सदनों में कुल 5 बिल हुए पास
पास हुए बिल में से The Family Courts (Amendment) Bill, 2022 और The Central Universities (Amendment) Bill, 2022 प्रमुख रहे
मानसून सत्र के ही दौरान राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव भी हुआ संपन्न
संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से 12 अगस्त तक तय हुआ था लेकिन आज ही संसद स्थगित कर दी गयी