: दिसंबर की ठंड ने पकड़ी रफ्तार।
Tue, Dec 12, 2023
देशभर में इस बार ठंड ने देर से दस्तक दी है लेकिन जैसे-जैसे दिसंबर के दिन आगे बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे ठंड का असर भी बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत में सुबह और रात के समय मौसम में ठंडक देखने को मिल रही है। उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री की गिरावट देखी जा रही है।
देश के ऊपरी हिस्सों यानी कश्मीर में तापमान माइनस में पहुंच गया है। वहीं, रेगिस्तान में भी तापमान गिर रहा है। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी ठंड अपना असर दिखाने लगी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक हफ्ते तक दिन के समय मौसम साफ रहेगा लेकिन रात के समय ठंड बढ़ने की संभावना है। आईएमडी का कहना है कि अभी जो ठंडक देखने को मिल रही है वह सामान्य है, क्योंकि पहाड़ों में जो बर्फ गिरी है उनकी सर्द हवाओं की वजह से सुबह और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं जिस तरह से दिन में धूप खिल रही है, उसकी वजह से भी रात के तापमान में गिरावट आती है।
: BYJU,s कंपनी पर गहराया नकदी संकट।
Wed, Dec 6, 2023
देश के सबसे बड़े एडटेक प्लेटफॉर्म बायजूस (Byju's) में हालात हर बीतते दिन के साथ बदतर होते जा रहे हैं और कंपनी का आर्थिक संकट लगातार बढ़ता जा रहा है।
हालात ये है चुके हैं कि बायजूस के पास अपने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं और नकदी संकट के बीच अब Byjus Founder बायजू रविन्द्रन ने अपना घर तक गिरवी रख दिया है। एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है।
कंपनी पर गहराया नकदी संकट
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, Byju's के कर्मचारियों की सैलरी अटकी हुई है और कंपनी में नकदी संकट बढ़ता जा रहा है। स्टाफ को सैलरी मिलने में हो रही देरी के बीच बायजू रविन्द्रन ने कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थिक अपने घर को गिरवी रखकर पैसे जुटाए हैं, जिनसे कर्मचारियों को सैलरी दी जाएगी।
बता दें कि एडटेक सेक्टर की इस बड़ी कंपनी Byju Financial Crisis लंबे समय से जारी है और साथ ही कर्ज देने वाले संस्थानों के साथ कंपनी की कानूनी लड़ाई भी चल रही है।
: खराब मौसम के कारण फ्लाइट कराई डायवर्ट।
Tue, Nov 28, 2023
नई दिल्ली
खराब मौसम के कारण सोमवार शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर कम से कम 16 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ये सभी उड़ान शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच डायवर्ट किए गए। अधिकारी ने बताया कि 10 उड़ानों को जयपुर, तीन को लखनऊ, दो को अमृतसर और एक को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया।
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया की जिन पांच उड़ानों को डायवर्ट किया गया है, उनमें सिडनी से आ रही एक फ्लाइट को जयपुर की तरफ मोड़ा गया है।
गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली विस्तारा की उड़ान यूके742 को भी खराब मौसम और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण जयपुर की ओर मोड़ दिया गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कोलकाता से दिल्ली जाने वाली विस्तारा की एक अन्य उड़ान यूके 778 को भी दिल्ली हवाई अड्डे पर हवाई यातायात की भीड़ के कारण दिन में लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया था।