: सुप्रीम कोर्ट ने कहा पराली जलाना बंद करो वर्ना चलेगा बुलडोजर।
Tue, Nov 7, 2023
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य सरकारें सख्त कदम उठाएं, वरना हमने अपना बुलडोजर शुरू किया तो फिर हम रुकेंगे नहीं।
जस्टिस कौल ने कहा कि अगर मैं बुलडोजर चलाऊंगा तो अगले 15 दिनों तक नहीं रुकूंगा।
जस्टिस एसके कौल ने कहा, हम चाहते हैं कि दिवाली की छुट्टियों से पहले सभी पक्ष मिलकर एक बैठक करें।
हम इस समस्या का तत्काल समाधान चाहते हैं।
कोर्ट ने कहा, यहां तक कि दिल्ली में बसों के जरिए होने वाले प्रदूषण का प्रतिशत भी बहुत बढ़ चुका है।
: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक और विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
Mon, Nov 6, 2023
चंडीगढ़
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक और विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जसवंत सिंह गज्जण माजरा (Jaswant Singh Gajjan Majra) को गिरफ्तार कर लिया है।
AAP विधायक पर 40 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड का आरोप है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने इस मामले में जसवंत सिंह को 3-4 बार समन भेजा था। लेकिन वह पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे।
सोमवार को ईडी ने गज्जण माजरा को उस हिरासत में लिया, जब वे कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे।
बाद में उनकी गिरफ्तारी की खबर आई. ईडी की टीम उन्हें जालंधर लेकर जा रही है।
जसवंत सिंह गज्जण माजरा अमरगढ़ (Amargarh) से विधायक हैं।
इससे पहले पिछले साल सितंबर महीने में ईडी ने जसवंत सिंह गज्जण माजरा के घर छापा मारा था।
उनके घर ईडी के अधिकारियों ने करीब 14 घंटे तक छापे की कार्रवाई की था।
तब माजरा ने बताया था कि ईडी की टीम उनके घर से 32 लाख रुपये कैश और तीन मोबाइल फोन अपने साथ ले गई।
सीबीआई ने भी इस मामले में आप विधायक के ठिकाने पर छापेमारी की था।
: जहरीली हवाओ के कारण दिल्ली के स्कूलों में छुट्टी।
Fri, Nov 3, 2023
नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर बताया कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है।
जिसे देखते हुए दिल्ली में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अगले दो दिनों तक बंद रहेंगे।
गुरुवार को एक बार फिर एनसीआर में दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।
सफर इंडिया के अनुसार गुरुवार सुबह दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 346 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है।
वहीं, नोएडा में दोपहर 12 बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 695 पर जा पहुंचा।
कई लोगों ने आंखों में जलन तक की शिकायत की।