: देश की राजधानी दिल्ली में हवा हुई जहरीली ।
Wed, Nov 1, 2023
नई दिल्ली
देश की राजधानी में हवा लगातार जहरीली होती जा रही है।
आज यानी 01 नवंबर को दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह-सुबह हल्की धुंध दिखाई दी।
दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।
वहीं, कुछ इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रिकॉर्ड की गई है।
दिल्ली के आनंद विहार इलाके में सुबह 8 बजे के करीब AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है।
: अरविंद केजरीवाल को ED का बुलावा ।
Tue, Oct 31, 2023
नई दिल्ली
दिल्ली के शराब नीति केस (Delhi Liquor Policy Case) में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच का दायरा अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक आ पहुंचा है।
ईडी ने इस केस में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है।
ईडी ने केजरीवाल को 2 नवंबर को पेश होने के लिए कहा है।
इससे पहले इसी केस में सीबीआई ने अप्रैल में केजरीवाल से करीब साढ़े 9 घंटे तक पूछताछ की थी।
: आप पार्टी के सांसद संजय सिंह गिरफ्तार
Wed, Oct 4, 2023
नई दिल्लीआप सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह को ED ने पूंछतांछ के बाद गिरफ्तार कर लिया ।आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ED ने शराब घोटाले में गिरफ्तार किया।संजय सिंह के करीबी दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह के दिल्ली शराब घोटाले में शामिल होने की बात कबूली।आपको बता दें कि दिनेश अरोड़ा दिल्ली शराब घोटाले में सरकारी गवाह है। इसी ने सतेंद्र जैन का भी नाम लिया था और संजय सिंह का भी।ED को संजय सिंह के घर में कई आपत्तिजनक सबूत भी मिले हैं