: FBI ने जो बाइडेन के घर मारा छापा, 13 घंटों की तलाशी. 6 गोपनीय दस्तावेज बरामद,
Sat, Aug 27, 2022
नई दिल्ली
दादा वकील , पिता जज और अब खुद बने देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस यूयू ललित,
यूयू ललित को भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की औपचारिक अधिसूचना 10 अगस्त को जारी की गई थी। पिछले सीजेआई एनवी रमना का कार्यकाल 26 अगस्त को खत्म हुआ था।
देश के नए सीजेआई बने जस्टिट यूयू ललितमुख्य बातेंदेश के 49वें सीजेआई बने जस्टिस यूयू ललितराष्ट्रपति भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोहराष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने यूयू ललित को दिलाई शपथ।
देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिट यूयू ललित ने शपथ ले ली है। शनिवार को राष्ट्रपति भवन में उनका शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान पीएम मोदी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कानून मंत्री किरेण रिजिजू, पूर्व चीफ जस्टिस एनवी रमना, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।
आठ नवंबर तक होगा कार्यकाल
संविधान के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हो जाते हैं। इस तरह से न्यायमूर्ति ललित का कार्यकाल तीन महीने से भी कम का होगा। वह नवंबर में 65 साल के हो जाएंगे। उनका कार्यकाल आठ नवंबर तक का होगा।
जीवन परिचय
महाराष्ट्र के रहने वाले जस्टिस ललित का जन्म 9 नवंबर 1957 को हुआ था। जून 1983 में बॉम्बे हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने के लिए बार में शामिल हुए थे। बाद में उन्होंने 1986 से सुप्रीम कोर्ट में वकालत की। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 2004 में ए
: 75 वाँ या 76वाँ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम? बना एक सवाल ।
Mon, Aug 15, 2022
स्वतंत्रता दिवस
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर जहां पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है ।वहीं एक सवाल उठ रहा है कि हम 75वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहे है की 76 वाँ
जिलाधिकारी उन्नाव ने फ़ेसबुक और ट्वीटर पर लिखा 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस।मुख्यमंत्री कार्यालय मध्यप्रदेश के ट्वीटर एकाउंट से लिखा गया 76 वाँ स्वतंत्रता दिवस ।Bjp इंडिया के ट्वीटर एकाउंट से 76 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई ।Pmo ऑफिस से 75 वर्ष पूरे होने की शुभकामनायें दी गई।वहीं मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।बॉलीवुड कलाकार अनुपम खेर ने भी 75 वें स्वतंंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 76 में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के ट्विटर अकाउंट सेे भी 76 वेे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईकेंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी
आखिर यह स्वतंत्रता दिवस 75 वाँ है कि 76 वाँ?इतने बड़े बड़े एक ही पार्टी के नेता और ias अधिकारी ही एक मत नही है।
: प्रधानमंत्री मोदी ने लालकिले से फहराया तिरंगा
Mon, Aug 15, 2022
नई दिल्ली
आज स्वतंत्रता के 75वर्ष पूरे होने पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले से तिरंगा फहराते हुये देश को सम्बोधित किया ।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज हमारा देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है।
आज का भारत देश 1947 के बाद अपने पैरों पर खड़ा होकर एक मजबूत राष्ट्र बन चुका है ।देश गांवों में भी जिस प्रकार फाईबर केबल के द्वारा इंटरनेट की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है वह आने वाले दिनो में भारत की ब्यवस्था को और मजबूत करेगी।
हिन्दूस्तान आज विश्व में अपनी मजबूत और शक्तिशाली ब्यवस्था के दम पर अपने आपको सशक्त साबित करने में सफल रहा है।
कोरोनो जैसी महामारी के बाद भी देश उसी मजबूती के साथ खड़ा है
प्रधानमंत्री मोदी जी ने जय जवान जय किसान जय विज्ञान में आजादी के अमृत महोत्सव में आगे बढ़ाते हुये नारा दिया जय अनुसंधान
जय जवान जय किसान जय विज्ञान जय अनुसंधान