: गौ वंश मरे पड़े हैं कोई नही है ध्यान देने वाला।
Fri, Jan 19, 2024
बीघापुर
मामला बीघापुर विकासखंड की ग्राम सभा कटरा दीवान खेड़ा का है। जहां पर आए दिन गौ वंश मरे पड़े रहते है। कोई हतवाता तक नहीं है। ग्राम प्रधान महिला एवं उनके पति जो कि सरकारी अध्यापक है अनुज कुमार कभी फोन तक नही उठाते है।
गौ वंशो को चारा खाने तक की व्यवस्था नहीं है।
केयर टेकर अपनी तनख्वाह लेकर घर में बैठा रहता है। इस तरह की हाड़ कंपाती ठंड में भी न कोई अलाव की व्यवस्था है न गौ वंशो के लिए झूल की कोई व्यस्था नही ऐसे गौशाला बनवाने से क्या फायदा सरकार को गर्त में ले जा रहे है।
पवन शुक्ला
(
पत्रकार)
: Big Breking अयोध्या जाने वाले ध्यान दे।सुल्तानपुर में कल से होगा रुट डायवर्जन।
Fri, Jan 19, 2024
सुल्तानपुर
20 जनवरी से जिले में लागू होगा रूट डायवर्जन : एडीएम प्रशासन
सुल्तानपुर :
अयोध्या में प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में होने वाले श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर 20 जनवरी की शाम से सुल्तानपुर जिले में रूट डायवर्जन प्रभावित हो जाएगा।
सुल्तानपुर से अयोध्या के लिए बड़े और छोटे समेत दुपहिया वाहनों के आवागमन रोक लगाई जा रही है।
शहर के पयागीपुर चौराहे, अमहट और ग्रामीण अंचल के टांटियानगर, कटका, पीढ़ी चौराहा, हलियापुर समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों पर रूट डायवर्जन के फ्लेक्स लगाए जाएंगे।
रेल गाड़ियों से सुल्तानपुर पहुंचने वाले आमंत्रित अतिथियों के लिए जिला प्रशासन ने 10 बस और 20 छोटे हल्के वाहन रिजर्व किया है।
प्रशासनिक वाहनों के जरिए आमंत्रित अतिथियों को अयोध्या भेजे जाने की तैयारी सुनिश्चित की गई है । पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सभी वाहनों के अनावश्यक ठहराव पर यूपीडा से संपर्क कर रोक लगाई गई है।
ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति पूर्वांचल एक्सप्रेस पर ना हो। सुरक्षा व्यवस्था समिति अन्य समस्याओं के निवारण के लिए आठ पुलिस वाहन रूट पर लगातार गस्त करते रहेंगे। एडीएम प्रशासन पंकज सिंह ने की रुट डायवर्जन की पुष्टि।
: पाकिस्तान में हर कोई घुसकर कर रहा स्ट्राइक!
Fri, Jan 19, 2024
पाकिस्तान
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपीपी के चेयरमैन बिलाबल भुट्टो जरदारी ने गुरुवार को ईरान के बहाने भारत पर निशाना साधा और कहा कि किसी भी देश पर एयरस्ट्राइक कर देना एक ट्रेंड बनता जा रहा है।
बिलावल ने कहा कि देश अपने घरेलू मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने और उन्हें खुश करने के लिए इस तरह का खतरनाक ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं।
बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान ने ईरान पर जो हमला किया वो पाकिस्तान का हक था।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने ईरान के हमले के बाद उचित कदम उठाया है और किसी को भी ऐसी सोच नहीं रखनी चाहिए कि वो पाकिस्तान पर हमला कर सकते हैं या पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन कर सकता है।