: 4 में से 3 राज्यों की काउंटिंग में बीजेपी पूर्ण बहुमत से आगे।
Sun, Dec 3, 2023
लखनऊ
4 में से 3 राज्यों की काउंटिंग में बीजेपी पूर्ण बहुमत से आगे, प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर की जमकर आतिशबाजी।
बीजेपी की जीत पर दीपावली की तरह जश्न मनाकर की जमकर आतिशबाजी।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय ढोल नगाड़े से गूँजा।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मना रहे ज़श्न।
मध्यप्रदेश, राजिस्थान, छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत पर ज़श्न।
कार्यकर्ताओं ने कहा 24 में फ़िरसे बनेगी बीजेपी सरकार।
हर हर मोदी घर घर मोदी की 24 में तीसरी बार सरकार।
: एनिमल से रणबीर ने बॉक्स ऑफिस पर जमा दिया है भौकाल।
Sat, Dec 2, 2023
सुपरस्टार' के टैग को अपना नया हकदार मिल गया है। अपनी नई फिल्म 'एनिमल' से रणबीर ने बॉक्स ऑफिस पर वो भौकाल जमा दिया है जो एक एक्टर को सुपरस्टार बनाता है।
तीनों खान्स और ऋतिक के बाद अब रणबीर वो सुपरस्टार बन गए हैं, जिसकी फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस को हिला देने का दम रखती हैं। संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' ने पहले ही दिन वो कमाल किया है जिसका इंतजार रणबीर के फैन्स को लंबे समय से था।
शुक्रवार को रिलीज हुई 'एनिमल' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 63.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला है।
ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म ने हिंदी वर्जन से 54.75 करोड़ रुपये और डबिंग वर्जन से 9 करोड़ रुपये कमाए हैं।
पहले दिन 75 करोड़ कमाने वाली 'जवान' के बाद, अब 'एनिमल' ने बॉलीवुड फिल्मों के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन जुटाया है।
'एनिमल' अब तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. इससे आगे सिर्फ शाहरुख खान की फिल्में 'जवान' (65.50 करोड़) और 'पठान' (55 करोड़) हैं।
यानी बॉलीवुड के लिए टॉप 3 ओपनिंग कलेक्शन अब शाहरुख खान और रणबीर कपूर के नाम हैं।
इसके अलावा 'एनिमल' ने एक और ऐसा कमाल किया है, जो शाहरुख के अलावा कोई और बॉलीवुड सुपरस्टार नहीं कर सका।
: दक्षिण भारत में भारी बारिश का कहर, इन इलाकों में चक्रवात का अलर्ट।
Sat, Dec 2, 2023
चक्रवात ‘माइचौंग’ को लेकर चेन्नई के मौसम विज्ञान के उप-महानिदेशक एस बालचंद्रन ने शनिवार को कहा कि यह अभी उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा, “दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर दबाव है… चक्रवात उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में चक्रवात के और अधिक केंद्रित होने की संभावना है।” मौसम अधिकारी ने आगे बताया, “चक्रवात ‘माइचौंग’ उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा और 4 तारीख तक दक्षिण आंध्र की पश्चिम मध्य खाड़ी और उत्तरी तमिलनाडु तट तक पहुंच जाएगा। फिर यह उत्तर दिशा में तट के समानांतर चलेगा।
आईएमडी ने अपने सुबह के बुलेटिन में कहा कि दबाव क्षेत्र 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़कर एक गहन दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया है।
बुलेटिन में कहा गया है कि यह सुबह साढ़े पांच बजे पुडुचेरी से लगभग 500 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व, चेन्नई से 510 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व, नेल्लोर से 630 किलोमीटर दक्षिणपूर्व और मछलीपट्टनम से 710 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था।
आईएमडी ने कहा कि इस मौसमी प्रणाली के पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटे में बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में चक्रवाती तूफान में तब्दील होने का अनुमान है।