: चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे पर भरा पानी।
Mon, Dec 4, 2023
आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के तटीय इलाकों में आसमान में काले बादलों का घेरा है।
कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश तो बीते 3-4 दिन से हो रही है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आज और कल का दिन तूफान मिचौंग के चलते काफी भारी रहने वाला है, लिहाजा सरकार और प्रशासन अलर्ट है। आम लोगों को भी सावधान रहने और एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
तूफान के असर से चेन्नई के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश हो रही है।
मूसलाधार बारिश के कारण चेन्नई एयरपोर्ट के रवने एवं सबवे सब पानी-पानी हो गए हैं। जिसके चलते फ्लाइट्स प्रभावित हैं।
IMD के मुताबिक, उत्तरी तमिलनाडु के कई जिलों में आज भी भारी बारिश होने की संभावना है इसलिए आम लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।
आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन एजेंसी ने खुलासा किया कि चक्रवात मिचौंग 13 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
: तेलंगाना में रेवंत रेड्डी को कांग्रेस बनाएं सीएम।
Sun, Dec 3, 2023
तेलंगाना में कांग्रेस बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी ने रविवार (3 दिसंबर) को एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने बहुत मेहनत की है। ऐसे में उन्हें सीएम बनाया जाना चाहिए है।
रेवंत रेड्डी ने पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने जिस मकसद से तेलंगाना दिया था, उस हिसाब से ही मेंडेट है।
हमारे कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे साहब, युवाओं के नेता राहुल गांधी और हमारी नेता प्रियंका गांधी सहित सबकी अहम भूमिका है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के सीनियर लीडर राज्य आए और उन्होंने यहां प्रचार किया है। ऐसे में सबका धन्यवाद करता हूं।
: पांचवे टी20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रनो से हरा दिया।
Sun, Dec 3, 2023
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच टी20 मैचों की सीरीज को 4-1 से जीत लिया है। उसने सीरीज के आखिरी मुकाबले में रविवार (तीन दिसंबर) को छह रन से जीत हासिल की।
बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन ही बना सकी।