Advertisment

18th January 2026

BREAKING NEWS

उत्तराखंड में तैयार कुर्सी पर विराजमान होंगे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी।

ईरान में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच आज तक ने कतर के अल उदीद एयर बेस पर अमेरिकी मिलिट्री एयरक्राफ्ट की बढ़ी एक्टिविटी

श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस मान्यता रद्द

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा नेता की मौत

'राष्ट्रीय युवा दिवस' के अवसर पर कार्यक्रम में क्या बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सराहनीय : बिहार थाने का होगा सुंदरीकरण खर्च होंगे चार लाख

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बिहार थाने में आयोजित समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुन कर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने साफ-सफाई, कार्यालय और महिला हेल्प डेस्क को देखा। साथ ही चार लाख की लागत से थाना परिसर का सुंदरीकरण कराए जाने की जानकारी दी। आगंतुक और कर्मचारियों को राहत देने के लिए दो कूलर उपलब्ध करा जाने के लिए कहा।

इससे पहले समाधान दिवस में एसपी ने फरियादियों की समस्याएं

सुनीं और उनका निस्तारण करने के लिए संबंधित लोगों को निर्देश दिया। इस बीच कुल 20 लोगों ने प्रार्थना पत्र दिए। इसमें दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि, शेष मामलों का निस्तारण करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। कई मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को भेजने के साथ ही 24 घंटे में निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार मनीष द्विवेदी, थानाध्यक्ष राहुल सिंह भी मौजूद थे। एसडीएम बीघापुर रनवीर सिंह व एसओ राजपाल ने थाना बीघापुर में लोगों की समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें