Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

7th May 2026

BREAKING NEWS

पंजाब को हराकर तोड़ा CSK का बड़ा रिकॉर्ड, पॉइंट्स टेबल में पहुंची टॉप पर

90 के दशक के आर्थिक संकट की कहानी आएगी पर्दे पर

भारतीय वाहनों के लिए नए नियम लागू, 30 दिन से ज्यादा ठहरने पर लगेगा जुर्माना

पूर्व मेयर मनवीर कौर गिल समेत कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

सीएम चेहरे पर मंथन शुरू, तिरुवनंतपुरम पहुंचे अजय माकन और मुकुल वासनिक

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सख्ती : भारतीय वाहनों के लिए नए नियम लागू, 30 दिन से ज्यादा ठहरने पर लगेगा जुर्माना

Munesh Kumar Shukla Thu, May 7, 2026

भारत और नेपाल के बीच वर्षों पुराना “रोटी-बेटी” का रिश्ता इन दिनों नए प्रशासनिक फैसलों के कारण चर्चा में है। भारत-नेपाल सीमा पर हाल के दिनों में सख्ती बढ़ा दी गई है, जिसका असर दोनों देशों के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने लगा है।

नेपाल की नई सरकार द्वारा लागू किए गए ताजा नियमों के तहत अब कोई भी भारतीय वाहन नेपाल में एक साल के भीतर केवल 30 दिन तक ही रह सकेगा। यह अवधि लगातार या अलग-अलग हिस्सों में गिनी जाएगी। यदि कोई वाहन तय सीमा से अधिक दिनों तक नेपाल में पाया जाता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

नई व्यवस्था के अनुसार, बाइक पर प्रतिदिन करीब 100 नेपाली रुपये तक और चार पहिया वाहनों पर भी रोजाना जुर्माना वसूला जा सकता है। इसके अलावा नेपाल में प्रवेश करने से पहले भारतीय वाहनों के लिए “भंसार” यानी कस्टम परमिट लेना अब अनिवार्य कर दिया गया है। बिना परमिट के वाहन मिलने पर उसे जब्त भी किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, नेपाल प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और वाहनों की जांच भी सख्ती से की जा रही है। साथ ही नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय वाहनों के लिए दैनिक शुल्क भी निर्धारित किया गया है।

इन नए नियमों का सबसे ज्यादा असर सीमा पार व्यापार, पारिवारिक रिश्तों और रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों पर पड़ सकता है। सीमावर्ती इलाकों के लोगों का कहना है कि दोनों देशों के बीच हमेशा खुली सीमा और आसान आवागमन की परंपरा रही है, लेकिन हालिया फैसलों से परेशानियां बढ़ सकती हैं।

राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में भी नेपाल सरकार के इन कदमों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई जानकार इसे भारत-नेपाल संबंधों में बढ़ती असहजता के संकेत के तौर पर देख रहे हैं, हालांकि दोनों देशों की ओर से अभी तक इस मुद्दे पर कोई औपचारिक बड़ा बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें