Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

कोलंबिया : कोलंबिया में एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 विमान क्रैश, 66 की मौत

Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 24, 2026

कोलंबिया में सोमवार को एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 विमान टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में अब तक 66 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हैं और 4 सैनिक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी AFP के अनुसार, मृतकों में 58 सैनिक, 6 वायुसेना कर्मी और 2 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। यह हादसा पेरू सीमा के पास दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुआ।

रक्षा मंत्री पेद्रो सांचेज ने बताया कि विमान रनवे से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर जाकर गिरा। विमान में कुल 125 लोग सवार थे, जिनमें 114 सैनिक और 11 क्रू मेंबर शामिल थे। सेना ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए इसे बेहद गंभीर घटना बताया। उन्होंने कहा कि जवानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सेना को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि सेना के उपकरणों के आधुनिकीकरण का फैसला पहले ही लिया जा चुका था, लेकिन प्रशासनिक देरी के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका। उन्होंने चेतावनी दी कि जिम्मेदार अधिकारी अगर काम में विफल रहे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के गांवों के लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए। कई लोग मोटरसाइकिल से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करते नजर आए। गंभीर रूप से घायल लोगों को बाद में एयरलिफ्ट कर बड़े शहरों, जैसे राजधानी बोगोटा, के अस्पतालों में भेजा गया।

रक्षा मंत्री ने साफ किया है कि अब तक किसी आतंकी हमले के संकेत नहीं मिले हैं, इसलिए इसे फिलहाल एक दुर्घटना माना जा रहा है। हादसे के बाद विमान में आग लगने से उसमें मौजूद गोला-बारूद फटने लगा, जिससे स्थिति और खतरनाक हो गई।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह विमान 2020 में अमेरिका द्वारा कोलंबिया को दिया गया था और कुछ साल पहले इसका पूरा मेंटेनेंस भी किया गया था। ऐसे में शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी की आशंका कम लग रही है। अब विस्तृत जांच के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि टेक-ऑफ के तुरंत बाद इंजन फेल होने की वजह क्या थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें