Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-05-2026

सीबीआई के रडार पर कई संदिग्ध

15 जून से शुरू होंगी जेवर एयरपोर्ट की उड़ानें

विजय सरकार जल्द जारी करेगी 1000 रुपये की मई किस्त

बगावत से कमजोर हुई पलानीस्वामी की पकड़

अपराध : मृत्यु प्रमाण बनवाने के लिए तहसील से लेकर ब्लाक तक लगाने पड़ते सैकड़ों चक्कर

chandan pandey Fri, Aug 22, 2025

write मृत्यु प्रमाण बनवाने के लिए तहसील से लेकर ब्लाक तक लगाने पड़ते सैकड़ों चक्कर

सुमेरपुर, उन्नाव। तहसील बीघापुर अन्तर्गत मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाते बनवाते परिजनों की मौत हो जाने के बाद भी प्रमाण पत्र नही बन पाते जिससे आम जन सरकारी तंत्र से निराश हो रहा है। तहसील क्षेत्र के विकास खंडों में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारियों की हीलाहवाली के कारण मृत्यु प्रमाण पत्र नही बन पा रहे । पीड़ित द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियो से गुहार लगाने के प्रमाण पत्र पाने में पापड़ बेलने पड़ रहे है। गौरतलब है ग्राम पंचायत छाछी राई खेडा निवासी धुन्नू लोध की पत्नी मिठाना देवी की मौत 24 मार्च 2024 को हो गयी थी। मिठाना देवी के नाम से सुमेरपुर ग्रामीण बैंक में खाता था जिसका पैसा निकलवाने हेतु कई

Birth and Death Registration

प्रमाण पत्र बैंक द्वारा मांगे गए थे। धुन्नू लोध महीनों म्रतक प्रमाण पत्र बनवाने हेतु ब्लॉक व तहसील के चक्कर लगाते लगाते गर्मी व लू का शिकार होकर 19 जून को स्वर्ग सिधार गए। पुत्र रामसेवक ने बताया था मैं मुम्बई में रहकर जीवन-यापन हेतु ऑटो चलाता हूँ। माता-पिता की मौत के बाद होने वाले संस्कारो हेतु काम पर बैठा हूँ। तेरहवीं संस्कार के दौरान उस समय के ग्राम पंचायत अधिकारी का

फोन मेरे पास आया था उनके द्वारा यह कह प्रमाण पत्र डाउनलोड होते ही आपके घर पहुँचा दिया जाएगा कहकर मामले को फिर टाल दिया गया। करीब 11 माह बाद होली 2025 के कुछ समय पहले प्रमाण पत्र प्राप्त हो सका। इस तरह नरपति खेडा मजरे मलौना निवासिनी बबिता देवी पत्नी स्व० सियाराम ने जिलाधिकारी को सोमवार को शिकायत कर बताया उसके पति की मौत 11 जून को हो गयी थी वह कई बार पिछले दो माह से विकास खंड सुमेरपुर के चक्कर लगा चुकी है लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत नही किया जा रहा। ऐसे ही दर्जनों पीड़ित है जिनके मामले सामने नही आ पाते।...

विज्ञापन

जरूरी खबरें