Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

सुनील गावस्कर : 'पाकिस्तान को हमने इतने मौके दिए, लेकिन उन्होंने...', बायकॉट विवाद पर भड़के

Munesh Kumar Shukla Sun, Feb 8, 2026

सुनील गावस्कर ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेल रिश्तों में असंतुलन को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा पाकिस्तान को मौका दिया, लेकिन बदले में वही व्यवहार नहीं मिला. यह बयान ऐसे समय आया है, जब पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का फैसला किया है. भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेल और सांस्कृतिक रिश्तों को लेकर लंबे समय से चली आ रही असमानता की ओर इशारा किया है. उनका मानना है कि पाकिस्तान हमेशा भारत से पहल की उम्मीद करता है, लेकिन बदले में वही रवैया नहीं दिखाता. आजतक को दिए एक खास इंटरव्यू में गावस्कर ने कहा कि भारत ने हमेशा पाकिस्तान के लिए अपने दरवाजे खुले रखे हैं. चाहे वह IPL हो या कमेंट्री पैनल. लेकिन पाकिस्तान की ओर से ऐसा जवाबी व्यवहार बहुत कम देखने को मिला है.

गावस्कर ने कहा, 'हमने तो पहले ही शुरुआत कर दी थी. 2008 में IPL शुरू हुआ और तब लगभग हर फ्रेंचाइजी में पाकिस्तानी खिलाड़ी थे. हमारे यहां पाकिस्तानी कमेंटेटर भी रहे हैं. पाकिस्तान हमेशा चाहता है कि भारत उन्हें बुलाए, लेकिन बदले में हमने कभी वैसा कुछ देखा नहीं. यह तब की बात है, जब हालात आज जैसे भी नहीं थे. पाकिस्तान की तरफ से शायद ही कभी ऐसा कुछ हुआ हो.' उन्होंने आगे कहा, 'हमारे कितने गायक, कितने फिल्मी सितारे हैं जिन्हें पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने का मौका मिला? हमेशा पहला कदम भारत ही उठाता है. जब लोग बुली करने की बात करते हैं, तो हम किसी को नहीं दबा रहे. हम बस अपना काम कर रहे हैं और अपने हाल में हैं.' गावस्कर की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले अहम ग्रुप मैच के बहिष्कार का फैसला किया है. यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है. गावस्कर पहले भी इस फैसले की आलोचना कर चुके हैं और उनका कहना है कि यह फैसला खेल से ज्यादा राजनीति से जुड़ा हुआ है. पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि वह वर्ल्ड कप में खेलेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेगा. इसकी वजह बताई गई बांग्लादेश के समर्थन में एकजुटता, जिसे ICC ने सुरक्षा कारणों के चलते हटाकर स्कॉटलैंड को शामिल किया था.