गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर मामला । : लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने राजधानी लखनऊ के प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी सफाई ।
Tue, Apr 1, 2025
लखनऊ उत्तर प्रदेश
गाजियाबाद के लोनी विधानसभा से विधायक नंद किशोर गुर्जर की कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस।
बता दे की नंद किशोर गुर्जर ने अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर लगाया बड़ा आरोप।
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर राजधानी लखनऊ के प्रेस क्लब में की प्रेस कॉन्फ्रेंस ।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि मैने आपको बुलाया है कि जो एक नैरेटिव प्रदेश में लगातार बनाया जा रहा है कि दिल्ली से या उ०प्र० से मा० योगी जी के खिलाफ विधायकों से उन्हे हटाने के लिए अभियान चलवाया जा रहा है, वह बिल्कुल गलत एवं प्रदेश की जनता के साथ अन्याय है।
क्योंकि प्रदेश के भ्रष्ट अधिकारी इस बात का सहारा लेकर भ्रष्टाचार कर रहे है। इसका दुष्प्रभाव यह है कि जब कोई विधायक जनता की बात अधिकारी से कहता है तो अधिकारी उसकी बात न सुनकर दुर्व्यवहार करते है और मीडिया उस बात को मुख्यमंत्री की विरोधी के रूप में विधायक को स्थापित करती है। पूरे प्रदेश के विधायक एवं जनता इस षडयंत्र से तबाह एंव ग्रस्त है। मेरे साथ अधिकारियों द्वारा लगातार किये जा रहे दुर्व्यवहार का भी यही कारण है, क्योंकि अधिकारी मुख्यमंत्री को मुझे उनका विरोधी बताकर मेरी जनहित की बात को भी गलत सिद्ध कर देते है।
मेरे साथ हुए इतने बड़े घटनाक्रम पर कार्यवाही न होना इसी पाप का परिणाम है। आज तक न मुझे कभी दिल्ली या उत्तर प्रदेश से योगी के खिलाफ कुछ भी कहने का फोन नहीं आया है। इसके लिए मेरा नारको टेस्ट कराया जा सकता है। आपसे सिर्फ यही निवेदन करने आया हूं कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के नाते मेरे साथ हो रहे अन्याय की सच्चाई को दिखाने में मदद करें।
पूरे प्रदेश के विधायक इस नैरेटिव से ग्रस्त है। जिससे जनता के साथ अन्याय एवं अत्याचार हो रहा है और जन प्रतिनिधि मदद करते है तो उन्हे दिल्ली लखनऊ दरबार से जोड़कर पूरे मामलें को पलट कर बच जाते है और मुख्यमंत्री के हितैशी बने रहते है, जिससे जगह जगह पूरे प्रदेश मे जन प्रतिनिधियों के सरकार के खिलाफ विरोध की बाते आये दिन आती रहती है।
प्रधानमंत्री कार्यालय अपडेट : निधी तिवारी बनी प्रधानमंत्री मोदी की निजी सचिव ।
Mon, Mar 31, 2025
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई निजी सचिव (PS) के रूप में भारतीय विदेश सेवा (IFS) की 2014 बैच की अधिकारी निधि तिवारी की नियुक्ति की गई है।
निधि तिवारी वाराणसी की निवासी हैं और उन्होंने 2013 की सिविल सेवा परीक्षा में 96वीं रैंक प्राप्त की थी। सिविल सेवा में शामिल होने से पहले, वे वाराणसी में वाणिज्य कर विभाग में सहायक आयुक्त के रूप में कार्यरत थीं।
नवंबर 2022 में, निधि तिवारी को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने विदेश मामलों, परमाणु ऊर्जा और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर कार्य किया।
PMO में शामिल होने से पहले, वे विदेश मंत्रालय में निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के प्रभाग में अवर सचिव के रूप में कार्यरत थीं।
प्रधानमंत्री के निजी सचिव के रूप में, निधि तिवारी का मुख्य कार्य प्रधानमंत्री के दैनिक कार्यों का समन्वय, महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन और विभिन्न सरकारी विभागों के साथ तालमेल स्थापित करना होगा।
इस पद पर उन्हें पे मैट्रिक्स स्तर 14 के अनुसार वेतन मिलेगा, जो प्रति माह लगभग ₹1,44,200 है, साथ ही महंगाई भत्ता, आवास भत्ता और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।