: प्रधानमंत्री मोदी ने लालकिले से फहराया तिरंगा
Mon, Aug 15, 2022
नई दिल्ली
आज स्वतंत्रता के 75वर्ष पूरे होने पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले से तिरंगा फहराते हुये देश को सम्बोधित किया ।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज हमारा देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है।
आज का भारत देश 1947 के बाद अपने पैरों पर खड़ा होकर एक मजबूत राष्ट्र बन चुका है ।देश गांवों में भी जिस प्रकार फाईबर केबल के द्वारा इंटरनेट की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है वह आने वाले दिनो में भारत की ब्यवस्था को और मजबूत करेगी।
हिन्दूस्तान आज विश्व में अपनी मजबूत और शक्तिशाली ब्यवस्था के दम पर अपने आपको सशक्त साबित करने में सफल रहा है।
कोरोनो जैसी महामारी के बाद भी देश उसी मजबूती के साथ खड़ा है
प्रधानमंत्री मोदी जी ने जय जवान जय किसान जय विज्ञान में आजादी के अमृत महोत्सव में आगे बढ़ाते हुये नारा दिया जय अनुसंधान
जय जवान जय किसान जय विज्ञान जय अनुसंधान
: संसद का मानसून सत्र आज हुआ समाप्त
Tue, Aug 9, 2022
दिल्ली
:
संसद का मानसून सत्र आज हुआ समाप्त
22 कार्य दिन की जगह 16 दिन में ही संसद की कार्यवाही हुई स्थगित
मानसून सत्र में कुल 7 बिल लोकसभा और 5 बिल राज्यसभा में हुए पास, दोनों सदनों में कुल 5 बिल हुए पास
पास हुए बिल में से The Family Courts (Amendment) Bill, 2022 और The Central Universities (Amendment) Bill, 2022 प्रमुख रहे
मानसून सत्र के ही दौरान राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव भी हुआ संपन्न
संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से 12 अगस्त तक तय हुआ था लेकिन आज ही संसद स्थगित कर दी गयी
: जगदीप धनखड़ बने उपराष्ट्रपति
Sat, Aug 6, 2022
नई दिल्ली
देश में हुए उप राष्ट्रपति चुनाव में आखिरकार एन डी ए उम्मीदवार की भारी बहुमत से जीत वैसे तो पहले से ही तय मानी जा रही थी परन्तु जीत का औपचारिक ऐलान भी आज हो गया।परिणाम आने के बाद उपराष्ट्रपति के पद पर आखिर जगदीप धनखड़ की धमाकेदार जीत हुई ।पूरे चुनाव में विपक्ष धराशायी नजर आया कहीं भी विपक्ष चुनाव में प्रभावी नजर नहीं आया।
NDA के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को 528 मत जबकि विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले